STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational Children

4  

Sunil Kumar

Inspirational Children

पुस्तकें

पुस्तकें

1 min
404

अंधकारमय जीवन पथ पर 

जीवन ज्योति जलाती हैं

भले-बुरे का भेद बताकर 

सही राह दिखाती हैं 

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।


वैर करो न आपस में तुम

मिलकर रहना सिखाती हैं

सुपथ पर हमें चलाती

कुपथ से सदा बचाती हैं 

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।


सारे जहां का ज्ञान

निज उर में समाती हैं

मूक रहकर भी सदा

हर सवाल का जवाब बताती हैं

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।


मीत नहीं कोई इनके जैसा 

जीवन भर साथ निभाती हैं

अपने चाहने वालों को

मंजिल तक पहुंचाती हैं

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational