पति का बटुआ
पति का बटुआ
मेरी आँखों का तारा है
मुझे जान से प्यारा है
मेरे जीने का सहारा है
मेरे पति का बटुआ !
गर जेब से न निकले
दिल दीदार को मचले
आंखें यहाँ वहाँ फिसले
हाय पति का बटुआ !
कमज़ोर ना हो ज़रा
हमेशा रहे भरा भरा
रब्बों मांगे दिल मेरा
जिये पति का बटुआ !
प्यारा प्यारा बटुआ
राजदुलारा बटुआ !
