STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Abstract

4  

Pawanesh Thakurathi

Abstract

पर्व भारत के हैं प्राण

पर्व भारत के हैं प्राण

1 min
330

सूर्य मकर की ओर, बढ़ता अब निरंतर है

आर्य धरा की ओर, आस्था का समंदर है


माघी, पोंगल और, उत्तरायण, खिचड़ी, बिहू

पर्वों का नित उल्लास, विराजे घट अंदर है।


पतंगबाजी का खेल, लोहड़ी की रंगत है

ढोल नगाड़ा संग, खड़ताल की संगत है


घर-मंदिर में आज, भजन, कीर्तन ही महकें

नदियों के छोर, श्रद्धा-धर्म की पंगत है।


पर्व भारत के प्राण, हैं सभ्यता की ये धुरी

मनायें इन्हें आज, छोड़ आदतें सब बुरी


मन की यह आवाज, कुटुंब धरा पर सबको

मिले मोक्ष का धाम, बजे प्रेम की बांसुरी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract