STORYMIRROR

Kanak Agarwal

Inspirational

4  

Kanak Agarwal

Inspirational

प्रश्न

प्रश्न

1 min
727

जब पूछे जाते हैं प्रश्न

टूटती हैं धारणाएं

बनते हैं मार्ग

नवनिर्माण के


प्रश्न ही तो हैं जो

खडे हो सकते हैं

खिलाफ अन्याय के


वो अहिल्या हो

वैदेही या यशोधरा

पूछा होता गर

उन्होंने भी प्रश्न

तो आज फिर

कहानियां

दोहराई ना जाती


कोई

सीता अहिल्या यशोधरा

फिर ठुकराई ना जाती....!!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational