STORYMIRROR

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

4  

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

*परम चैतन्य*

*परम चैतन्य*

1 min
351


अँधेरी रात में लेकर दिया बायें हाँथ में 

सडक पर निकल कर रोशनी दिखाना कब मना है।


आतंक के परिवेश में राजनीति के सहारे 

आमजन को ढाढस बन्धाना कब मना है।


स्त्री और पुरुष के कर्म कौशल को लेकर

तर्क और कुतर्क से अन्तर मिटाना कब मना है।

 

आज के विनिमेश में , भेद और विभेद में एकता की 

दूरिया हटा कर समरसता लाना कब मना है।


मुझसे जो भी काम होगा करुंगा प्राण पन से 

तुमको नहीं लगता है कि ये विश्वास जगाना कब मना है। 


आओ लोगो तुम भी आओ देश हित में जुट जाओ 

सब जुटेंगे , लोगों में ऐसी भावना जगाना कब मना है। 


अँधेरी रात में लेकर दिया बायें हाँथ में 

सडक पर निकल कर रोशनी दिखाना कब मना है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational