STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Abstract

4  

Dheerja Sharma

Abstract

प्रकृति माँ हमारी है

प्रकृति माँ हमारी है

1 min
501

प्रकृति फुसफुसा रही है ,

कुछ कहना चाह रही है ।

क्यूँ अनसुना करे है ?

तुझको ही सुना रही है।।

नदियां कर रहीं क्रंदन,

घाट पड़े हैं निर्जन।

किसने विष घोला जल में ,

मृत्यु को दिया निमंत्रण ?

दम घुटता है वायु का,

उफ़!कैसे तड़प रही है !

तुझको क्या जीवन देगी ,

उसपर खुद आन पड़ी है।।

न पेड़ बचे न हरियाली,

न चिड़ियों का कोलाहल।

तुम भी न बच पाओगे,

पीयोगे अगर हलाहल।।

समझो उनको चेतावनी,

जो आपदाएं आयीं।

अब भी अनसुना किये है,

जब जीवन पर बन आई?

इसको नाराज़ न करना,

प्रकृति माँ हमारी है।

पर्यावरण की रक्षा,

हमसब की ज़िम्मेदारी है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract