प्रकृति की खूबसूरती
प्रकृति की खूबसूरती
खूबसूरत कितनी ज़िंदगानी हो गयी है
ये प्रकृति कितनी रवानी हो गयी है
सभी रंग देखो कितने चटक से हो गए हैं
किसी की खूब मेहरबानी हो गयी है
सकूं दिल का धड़कनों में बस गया है
जफ़ा का दौर भी वफाओं की निगहबानी हो गयी है
ये ख़ुश्बू इश्क़ की फैली है हर तरफ अब तो
ज़िंदगानी अब ज़िंदगानी हो गयी है
सुबह का सूरज भी निकलता है मुस्कुराता हुआ
रौशनी कितनी सुहानी हो गयी है
कोकिला राग में गाने लगी है
बदली प्रेम की छाने लगी है
झूमने लगे हैं देखो पपीहे
हवा भी अच्छे सन्देश लाने लगी है
खूबसूरत कितनी ज़िंदगानी हो गयी है
ये प्रकृति कितनी रवानी हो गयी है।
