STORYMIRROR

dr vandna Sharma

Drama Inspirational

2  

dr vandna Sharma

Drama Inspirational

प्रकृति का नियम

प्रकृति का नियम

1 min
13.8K


मैंने पूछा कुदरत से,

ठण्ड क्यों इतनी लगती है,

क्यों घना है कोहरा,

कंपकंपाती सर्द हवाएँ,

शरीर में क्यों चुभती है ?


कुदरत ने कुछ ना कहा,

वक़्त थम-सा गया,

फिर उसने मुस्कराकर,

ये प्रकृति का नियम बताया !


मैंने पूछा कुदरत से,

तुम इतनी निष्ठुर क्यों हो,

गरीबों से इतनी खफ़ा क्यों हो,

जिनके पास नहीं है गर्म कपड़े,

कुछ उनके लिए नहीं सोचती क्यों हो ?


कुदरत ने कुछ ना कहा,

वक़्त थम-सा गया,

फिर उसने मुस्कराकर,

मेहनत का महत्व बताया !


मैंने पूछा कुदरत से,

क्यों बनायी अमीर-ग़रीब की खाई,

क्यों चलती भलाई के पीछे बुराई,

क्यों होती है बाप के लिए बेटी पराई ?


कुदरत ने कुछ ना कहा,

वक़्त थम-सा गया,

फिर उसने मुस्कराकर,

ये जग का नियम बताया !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama