STORYMIRROR

Pinki Khandelwal

Inspirational

4  

Pinki Khandelwal

Inspirational

प्रेम

प्रेम

1 min
352

अपनों का साथ हो बड़ों का आशीर्वाद हो,

साथ रहे अपनों के साथ यही तो प्रेम है,

प्रेम सिर्फ पति पत्नी में नहीं बल्कि,

 सृष्टि का कण कण प्रेम से बना है,


भक्तों की भक्ति में बसता है प्रेम,

प्रभु के प्रति आस्था का नाम है प्रेम,

भाई बहन के रिश्ते की बुनियाद है प्रेम,

मां की ममता पिता का दुलार उसमें झलकता है प्रेम,


प्रेम सिर्फ दो लफ्जों का नाम नहीं,

प्रेम तो जीवन की बुनियाद है,

प्रेम तो पूजा है प्रेम बिना संसार नीरस है,

प्रेम तो प्रकाश है जीने की आस है,

प्रेम से ही सृष्टि का संचार है,


प्रेम में ऊंच नीच का स्थान नहीं,

प्रेम में भेदभाव की गुंजाइश नहीं,

मानो तो,

प्रेम ही दुनिया है और प्रेम से ही दुनिया है,

प्रेम बिना जीवन का आधार नहीं,

प्रेम है तो जीवन का सच्चा आनंद है,


प्रेम कोई दिखावा नहीं प्रेम तो पूजा है,

प्रेम जताया जाए उसका कोई महत्व नहीं,

प्रेम तो आंखों की चमक है होंठों की हंसी है,

प्रेम तो खुद वो खुद खुला आसमां है,

प्रेम कभी छिपता वहीं वो तो सूर्य का प्रकाश है,

होंठों की चुप्पी में भी झलक जाता प्रेम है,

क्योंकि प्रेम तो अंतर्मन की आवाज है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational