(पोस्ट 29 ) " रोमांच "
(पोस्ट 29 ) " रोमांच "
रोमांच में ही जिंदगी का मजा है,
रोमांचक किस्से, कहानियाॅं मन को
झकझोर देती है,
इन किस्सों को पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं,
पर, फिर भी आगे पढ़ने लालसा बढ़ती रहती है।
जंगल में बाघ का सामना रोमांचक होता है,
सड़क पर भयंकर दुर्घटना रोमांचक होता है,
स्कूल दोस्तों के बीच लड़ाई का हद पार कर जाना रोमांचक होता है,
भंयकर तूफान से इन्सान का बच निकलना भी रोमांचक होता है ।
रोमांच जिंदगी का वह पहलू है,
जिसे हम अपने जीवन में समेटने रहते हैं,
तो जीने का हौसला दुगुना हो जाता है,
हम एक प्रतिस्पर्धा के साथ जीवन जीते हैं ।
जिस प्रकार खाने तड़के का होना आवश्यक है,
उसी प्रकार जीवन में रोमांच का होना आवश्यक है,
वर्ना जिंदगी का बेरंग होना स्वाभाविक है,
जिंदगी को जिंदादिली से जीना ही
रोमांच है ।
