STORYMIRROR

Priyadarshini Arya

Inspirational

3  

Priyadarshini Arya

Inspirational

पंछी का संदेशा

पंछी का संदेशा

1 min
79

तू जब-जब चहचहाती है

दिल को बड़ा आनंद दे जाती हैं

पल में तू हर ले सारे दर्द पीड़ा

तुम सा कहां कोई गाता है . .

मधुर धुन संगीत गीतों का गान..

कितना भी देखें तुझ को कोई

प्यास ना बुझे नैनन के..

जो भी देखे तेरे सुंदर अनोखे रूप को

वो दुनिया के रंजो ग़म को भुला दे..

कभी टहनियों पर कभी घर के छज्जे पर

अपना घर का डेरा तू बनाती है...

तू हैं संघर्षों की कहानी हम सभी को

एक सन्देशा दे जाती है...

करो सभी अपना अपना खुद का काम

दूसरों पर न कभी निर्भर रहो..

अपने लक्ष्य को पाने की उम्मीद को

रखो हल पल बरकरार...

हम सबको यह संदेश दे जाती है !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational