STORYMIRROR

Abhilasha Chauhan

Classics

3  

Abhilasha Chauhan

Classics

फूल और कांटे

फूल और कांटे

1 min
600

फूल बड़े मोहक और सुंदर,

फूलों में होता आकर्षण,

फूल सभी के मन को भाते,

कांटों से सब तोड़े नाते।


सभी चाहे फूलों सा जीवन

कांटों से मिलता उत्पीड़न

फूलों का है कांटों से नाता

यह सत्य कोई क्यों देख न पाता।


फूल अगर पाना जीवन में

कंटक पथ पर चलना होगा

पीड़ा को भी सहना होगा

कांटों से भी लड़ना होगा।


फूल और कांटे अलग न होंगे

फूल है केवल कोमल कल्पना

कांटें सत्य की सुंदर रचना

जीवन सुखद तभी बन पाए

फूल के संग कांटे अपनाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics