STORYMIRROR

Sunil Kumar

Abstract

4  

Sunil Kumar

Abstract

फुर्सत

फुर्सत

1 min
395

जीवन की इस भाग-दौड़ से 

जब थोड़ी-सी फुर्सत पाता हूं 

बंद कर पलकें अपनी

बचपन की यादों में खो जाता हूं।


इक पल सब कुछ भूल कर

मैं भी बच्चा बन जाता हूं

भूली-बिसरी यादों संग 

मंद-मंद मुस्काता हूं

जीवन की इस भाग-दौड़ से 

जब थोड़ी-सी फुर्सत पाता हूं।


गांव की वो गलियां 

कल-कल करती नदियां

बंद आंखों से देख आता हूं

जीवन की इस भाग-दौड़ से

जब थोड़ी-सी फुर्सत पाता हूं।


अम्मा की वो लोरी

दोस्तों संग हंसी-ठिठोली 

सब दिल के करीब पाता हूं

जीवन की इस भाग-दौड़ से

जब थोड़ी-सी फुर्सत पाता हूं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract