STORYMIRROR

Kishan Negi

Inspirational

4  

Kishan Negi

Inspirational

फर्ज़ अदायगी की कीमत

फर्ज़ अदायगी की कीमत

1 min
367


कभी पूछा नहीं स्वयं से

क्या चाहता हूँ मैं

सदा पूछता रहा उनसे 

जो आज मुझसे पल्ला झाड़ रहे है

अपने उधड़े हालात को करके दरकिनार 

सदा फ़िक्र उनकी करता रहा उम्र भर 

जो आज नजरें चुराकर बगलें झांकते हैं 

कभी अपनी पसंद का ख़्याल नहीं रक्खा 

ख्याल सदा उनका रक्खा

जिनके ख्यालों में कभी मैं आता नहीं

कुलांचें मारती चंचल जवानी अपनी गुजार दी

जिस बचपन को सजाने संवारने में

गालों पर छपी झुर्रियों का नक़्शा देखकर 

ज़वानी में अब रास्ता बदल लेता है 

खपता रहा जिनकी खातिर कभी दिन कभी रात 

उनको आज भी पता नहीं में भी 

उसी घर में रहता हूँ जहाँ वह रहते हैं

जिनके सपनों को साकार करने में

कहीं पीछे छूट गए थे मेरे अपने सपने

आज जेब खाली है उनकी

मेरा टूटा चश्मा ठीक कराने के लिए

जब कभी खांसता हूँ तो कहने लगते हैं

कब तक ये सब चलेगा, कब छुटकारा मिलेगा

सवाल करना भी जैसे गुनाह हो गया

तो जवाब की उम्मीद भी नज़र नहीं आती 

घर के किसी कोने में ख़ुद को समेटकर

सोचता हूँ पिता का फ़र्ज़ निभाया है तो

सांझ ढलते ही उसकी क़ीमत भी चुकानी पड़ेगी

आंसू भी अब टपकने से कतराते हैं

पोंछेगा कौन, कोई अपना तो हो 

वक्त से पहले कंधे झुकने लगे हैं

लाठी भी थक कर चूर हो गई है 

सहारा भी देगा कौन

मैं अकेला नहीं और भी बहुत हैं जहाँ में

जिनको है इंतज़ार बस सासों के थम जाने का।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational