पहली नजर
पहली नजर
मेरे मन की अन्तस् तक छू गई
वो तुम्हारी पहली नजर
सुबह-सुबह बालकनी के
गमलों में पानी डालना
और चुपके से तुम्हें लान में
टहलते देखना।
जैसे ही तुमसे नजर मिली
शोख मुस्कुराहट भरी आँखें
"मानो कह रहीं हों"
तुम्हारा ही इन्तजार था।

