नन्हीं सी परी
नन्हीं सी परी
1 min
208
नन्हीं सी मेरी परी
बडी है चुलबुली
अधरों पर हँसी खिली
माँ के सँग लागे भली।
फूलों सी महके
कलियों सी चहके
दामिनी सी दमके
लगती वो मनचली
बड़ी है चुलबुली।
कोयल सी है बोली
महक हैं संदली सी
बातें उसकी मखमली सी
नन्हीं सी मेरी परी
बड़ी है चुलबुली।
