पहला प्यार
पहला प्यार
निशा और राकेश कॉलेज मे साथ पढ़ते थे एक ही क्लास मे पहले दोस्त थे फिर खास दोस्त बन गए
जो बात होती एल दूसरे को पहले बताते
राकेश निशा से बात करना चाहता पर उसे लगता निशा कहीं नाराज ना हो जाए
ये सोचकर राकेश अपनी बात कहने मे झिझकता था
राकेश का बार निशा को स्पेशल फील कराना निशा को खुशी देता था
निशा को लगता कुछ बात राकेश अपनी मुस्कान के पीछे छुपा देता है
उसने कई बार जानना चाहा पर नहीं जान पायी
आखिर क्या बात है जो राकेश नहीं बताना चाहता या डर रहा है ?
एक दिन निशा बीमार पड़ गयी बहुत ज्यादा ये बात जैसे ही राकेश को पता चली उसने रात दिन एक करके निशा की सेवा की जब तक वो सही नहीं हो गयी
निशा को हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था जब तक निशा सही नहीं हुई राकेश उसकी उसका ध्यान रखता रहा
घर भी नहीं गया
जिसके कारण निशा जल्दी ही सही हो गई
अब थी फैसले की घड़ी निशा सोचने लगी राकेश से अपने प्यार का इजहार करे या रहने दे
वही राकेश भी यही बात सोच रहा था
दोनों ही असमंजस मे थे
आखिरकार तय हुआ दोनों कैफे मे मिलेंगे
शाम के 5.00 बजे का समय था राकेश निशा के बताये समय पर पहुंच गया
कुछ देर मे निशा भी पहुंच गयी उन्होंने कॉफी का ऑर्डर करा
कुछ देर मे कॉफी आ गई
दोनों अभी भी बोलने मे झिझक रहे थे
निशा - राकेश मुझे तुम्हारा नहीं पता पर मैं तुम्हें प्यार करने लगी हूँ
राकेश - ये बात मैं भी तुम्हें बोलने वाला था पर डरता था कहीं तुम बुरा ना मान जाओ
निशा और राकेश दोनों मुस्कुरा दिए
राकेश - क्या तुम मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी
निशा - तुम्हें तो मैंने पहले ही अपना प्यार मान लिया था
फिर दोनों गले लग जाते हैं सभी लोग तालियां बजाते हैं।

