STORYMIRROR

Brahmi Khose

Romance

3  

Brahmi Khose

Romance

पहला प्यार

पहला प्यार

1 min
226

ज़िन्दगी में प्यार कई बार होता है

लेकिन वो पहला प्यार

कुछ और ही होता है


पहले प्यार में

खास कर लड़कों से बिल्कुल न बोलने वाली लड़की

आज खुद जाकर अपने साजन से बोली

वो लड़का जो सिर्फ पढ़ाई में ध्यान देता था

आज न जाने क्यों किशोर कुमार के गाने सुनने बैठा था


पहले प्यार में

वो प्यार भरी मुस्कराहट अच्छी लगे

वो पहला स्पर्श एक ख्वाब सा लगे

फिर न कभी प्यार में

वो मुस्कुराहट अच्छी लगी

न कोई स्पर्श उतनी जादुई थी


पहले प्यार में

नई कलाए उभरने लगी

किसी का सितार तो किसी की शायरी

आईने में देखो तो

एक नया मुस्कुराता चेहरा नजर आया

कपड़ों के रंग ढंग में बदल पहचान


पहले प्यार में

जब दिल टूट जाता है

प्यार पर से विश्वास टूट जाता है

उस दिल की गहराई में

वो सारे सपने डूब जाते है

जो कभी बड़ी आशाओं से बुने जाते थे


सच्चा प्यार भी क्यों ना मिल जाये

वो पहला प्यार

कुछ और ही होता है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance