पहचान
पहचान
पेड़ की पहचान उसके फलों से होती है,
फूलों की पहचान उसके खुशबू से होती है,
पशु को पहचान उसके पशुता से होती है,
इंसान की पहचान इंसानियत से होती है।
फलों की मिठास उसकी जान होती है,
फूलों की खुशबू उसकी शान होती है,
पशु की शक्ति ही उसका गुमान होता है,
इंसान अपने कर्मो से ही महान होता है।