STORYMIRROR

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Classics

4  

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Classics

पौराणिक कथा

पौराणिक कथा

1 min
355

हमारे पुराणों में स्वर्णाक्षरों में

अकिंत है रघुवंश का नाम 

सब मानते हैं ना रघुवंश की नींव 

रखी है रघुवंश के पुरुषों के त्याग ने 


अब ये भी मानना होगा 

कि ये नींव सींची गई है 

रघुवंश की स्त्रियों के आंसुओं से

अयोध्या नगरी का कण कण गाता है 


उसकी स्त्रियों के बलिदान की गाथा 

ये जो सरयू नदी है इसके जल में मिला है 

रघुवंश की स्त्रियों की आंखों का पानी 

उनके शौर्य, उनके, त्याग, और 

धर्मपरायणता के किस्से गुदे हैं 


अयोध्या नगरी की दीवारों पर 

रघुवंश के पुरूषों की तरह ही 

हमें देना चाहिए मान उसकी स्त्रियों को भी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract