पैसा
पैसा
आज की आश्यकता पैसा।
कल की जागरूकता पैसा।।
दीन का निर्वाह है पैसा।
धनी का प्रवाह है पैसा।।
मेहनत का परिणाम है पैसा।
बेईमान का इनाम है पैसा।।
हैसियत का आधार है पैसा।
कैफियत का प्रकार है पैसा।।
रोग का इलाज है पैसा।
उपभोगी का स्वाद है पैसा।।
प्रणय बन्धन की डोर है पैसा।
अभिनन्दन का मोल है पैसा।।
बैरभाव का सम्बन्ध है पैसा।
बंधुत्व पर प्रतिबन्ध है पैसा।।
छांव में भी धूप है पैसा।
ताव का प्रतिरूप है पैसा।।
मुट्ठी की धूल है पैसा।।
बनिए का मूल है पैसा।
ज़िन्दगी की दौड़ है पैसा।
रोजगार का मोड़ है पैसा।।
कलाकार की फेम है पैसा।
सलाहकार का ऐम है पैसा।।
गुणवान का शस्त्र है पैसा।
बलवान का अस्त्र है पैसा।।
वैभव का स्रोत है पैसा।
फ़िज़ूल का क्रोध है पैसा।।
दोस्ती में शान है पैसा।
दुश्मनी में जान है पैसा।।
बाज़ार की मांग है पैसा।
कर्ज़ में उधार है पैसा।।
विवाह में उपहार है पैसा।
तलाक में अधिकार है पैसा।।
दुनिया की सैर कराता पैसा।
सबको नाच नचाता पैसा।।