पापा
पापा
पापा
वो शख्स है
जो तुम्हें कभी हारने नहीं देता
जो अपनी फिक्र न करके तुम्हारी फिक्र करता है
तुम खुश रहो इसलिए दिन रात मेहनत करता है
तुम्हें जरा सी खरोच भी क्या आ जाए...
वो शख्स बेचैन हो उठता है
जताता नहीं है बताता नहीं है
वो मन ही मन तुम्हें बहुत प्यार करता है
अपनी तकलीफ जाहिर नहीं करता
क्युकी वो नहीं चाहता कि तुम उदास हो
तुम्हारी जरूरतों के लिए वो शख्स
हर तकलीफ हर दर्द से लड़ जाता है
हर बेटी के लिए उसके पापा सुपर हीरो होते है
मेरे लिए भी मेरे पापा मेरे सुपर हीरो है
मुझे अच्छा लगता था जब वो मुझे स्कूल छोड़ने जाते थे
उनसे कभी कहा नहीं मैंने वो दुनिया के बेस्ट पापा है
मेरी गलतियों पर प्यार से समझाते थे
सुबह सुबह घूमने साथ जाते थे
जो एक पल भी स्कूल से लेट हो जाऊं तो
वो सड़क पर खड़े मेरा इंतजार करते थे
घर में सबसे ज्यादा प्यार मुझे मेरे पापा करते है
कहते है कि मैं भोली हूं नादान हूं
दुनिया की बातों से अनजान हूं
तब मुझे ये बाते समझ नहीं आती थी
उनकी हर बात पर सवाल उठाती थी
उनकी परवाह को मैं जेल समझती थी
आज समझ में आया वो क्यू परेशान रहते थे
क्यू मेरे बाहर निकलने पर मेरी परवाह करते थे
सॉरी पापा तब आपको मैं समझ नहीं पाई
हमेशा से मैं अपने पति में अपने पिता की झलक चाहती थी
मेरे पापा ने मुझे जिंदगी का सबसे खूबसूरत
तोहफा मेरे पति के रूप में दिया
जो बिलकुल उनके जैसे मेरा ख्याल रखते है
जैसा मैं चाहती थी मुझे वैसा ही हमसफर मिल गया
थैंक यू पापा मेरी हर ख्वाहिश पूरी करने के लिए
आई लव यू पापा
