STORYMIRROR

AVINASH KUMAR

Abstract Inspirational

4  

AVINASH KUMAR

Abstract Inspirational

पानी है सफलता जो तुमको

पानी है सफलता जो तुमको

3 mins
415

पानी है सफलता जो तुमको

तो खुद को तुम आजाद करो,

मत डरो किसी मुसीबत से

अपने हौंसले को फौलाद करो,

पानी है सफलता जो तुमको

तो खुद को तुम आजाद करो।


आजाद करो उन ख्यालों से

जो आगे न तुम्हें बढ़ने देते

जो कहीं बढाते कदम हो तुम

तो हर पल ही तुमको रोकें,

मत डरो विचार नया है जो

उसी विचार को अपनी बुनियाद करो

पानी है सफलता जो तुमको

तो खुद को तुम आजाद करो।


आजाद करो उन रिवाजों से

जो बेड़ियाँ पाँव में हैं डाले

तोड़ दो उन दीवारों को

जो रोकते हैं सूरज के उजाले,

जिसे देखा न हो दुनिया ने

तुम ऐसा कुछ इजाद करो

पानी है सफलता जो तुमको

तो खुद को तुम आजाद करो।


आजाद करो उन लोगों से

जो तुम्हें गिराने पर हैं तुले

ऐसे लोगों की संगती से

कहाँ है किसी के भाग्य खुले,

जो करना है वो खुद ही करो

न किसी से तुम फ़रियाद करो

पानी है सफलता जो तुमको

तो खुद को तुम आजाद करो।


आजाद करो उन राहों से

किसी मंजिल पर जो न पहुंचे

वहां पहुँच कर क्या करना

जहाँ लगते न हो हम ऊँचें,

यूँ ही व्यर्थ की बातों में तुम

न अपना समय बर्बाद करो

पानी है सफलता जो तुमको

तो खुद को तुम आजाद करो।


पानी है सफलता जो तुमको

तो खुद को तुम आजाद करो,

मत डरो किसी मुसीबत से

अपने हौंसले को फौलाद करो,

पानी है सफलता जो तुमको

तो खुद को तुम आजाद करो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract