STORYMIRROR

बोधन राम निषाद राज

Inspirational

3  

बोधन राम निषाद राज

Inspirational

पानी बचाओ

पानी बचाओ

1 min
438

पानी से हैं  जिंदगी, पानी से संसार

करना तुम बर्बाद नहीं,कर बूँदों से प्यार।


बूँद-बूँद अनमोल है, रखना इसे सम्हाल

जहर घोल देना नहीं, बने नहीं फिर काल।


स्वच्छ रखो पर्यावरण, हरा भरा हो देश

पानी से सबका भला,मिट जाता है क्लेश।


जल बिन धरती जल रही,होवे व्याकुल लोग

जल की रक्षा सब करो,होगा सुन्दर योग।


पानी की हर बूँद में, दुनिया रही समाय

करना तुम बर्बाद नहीं, नहीं लौट के आय।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational