STORYMIRROR

bhandari lokesh

Romance Tragedy

4  

bhandari lokesh

Romance Tragedy

पागल लड़की -7

पागल लड़की -7

1 min
288

वो पागल लड़की कहती है

जाना मैं एक काम करूँ

तुम सब कुछ मेरे नाम करो

मैं सब कुछ तेरे नाम करूँ

तुम हँस लो मेरी खुशियों में

मैं गमों में तेरे साथ रहूँ

गर तुम एक प्रेम कहानी हो

तो मैं उसकी आवाज़ बनूँ

जाना तुम नज़र मिलाओ तो,

मैं खुद को ही बेनाम करूँ

तुम सब कुछ मेरे नाम करो

मैं सब कुछ तेरे नाम करूँ

जाना तुम मेरे ख़्वाबों में

फिर से हर रोज़ चले आओ

मैं रूठ जाऊं, ना बात करूँ

तुम मुझको गले लगा जाओ

तुम खो जाओ बांहों में मेरी,

और मैं भी तुम पे अहसान करूँ

तुम सब कुछ मेरे नाम करो

मैं सब कुछ तेरे नाम करूँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance