STORYMIRROR

Poonam Matia

Inspirational Others

2.5  

Poonam Matia

Inspirational Others

नयी चेतना लायें-शिक्षक दिवस

नयी चेतना लायें-शिक्षक दिवस

1 min
26.4K


https://www.youtube.com/watch?v=5M1U97tVTl0&t=23s



आओ इस शिक्षक दिवस कुछ नया कर जाएं,

कुछ नया सोचें, कुछ नयी नीति अपनाएं |

डॉ. राधा कृष्णन के जन्म दिवस को यूँही,

हल्के में केवल नाच-गाकर ही न बिताएं |

आओ इस शिक्षक दिवस...


अफसर-शाही, सरकारी बाबू सब इसने दिए,

पर क्या सही दिशा निर्माण हम कर पाए ?

अंग्रेज़ों ने किये सार्थक स्वार्थ अपने पर,

क्या अपनों ने अपने सही कर्म निभाए ?

आओ इस शिक्षक दिवस...


पाणिनि ने कभी दिया था व्याकरण,

चरक की विधा चरक-संहिता कहलाए |

चाणक्य बने कूटनीति के ज्ञाता,

पर शिक्षा आज क्यों केवल ‘जी-हुज़ूरी’ सिखाए ?

आओ इस शिक्षक दिवस...


कभी रीढ़ थी सशक्त शिक्षा प्रणाली पर,

आज क्यों शिक्षा पिछड़ी जाए ?

शिक्षक दिवस पर क्यों न फिर से सोचें,

गुरु-शिष्य परम्परा अपना, फिर क्रांति लाएं |

आओ इस शिक्षक दिवस ...


आओ शपथ ले आज हम सब मिल कर,

बस पाठ्यक्रम की पूर्ति न एक ध्येय बनाएं |

तर्क-वितर्क जो कभी आधार था शिक्षा तंत्र का,

उसे अपना कर फिर से आत्मविश्वास जगाएं |

आओ इस शिक्षक दिवस...


एक ही ढर्रे पर चला-चला के दिमाग़,

क्यों हम, अपनी सृजन क्षमता घटाएं ?

उन्मुक्त सोच और निर्णय क्षमता बढ़ा

आओ फिर से एक समृद्ध भारत बनाएं |

आओ इस शिक्षक दिवस...




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational