STORYMIRROR

Poonam Matia

Others

2  

Poonam Matia

Others

विश्वास का रिश्ता

विश्वास का रिश्ता

1 min
196

हाथ में हाथ दो तो सही

साथ मैं हूँ, चलो तो सही


हर तसव्वुर की ताबीर हूँ

ख्वाब तुम इक बुनो तो सही


आप बैठे हैं ख़ामोश क्यों

सुन रहे हैं कहो तो सही


तल्ख़ियाँ ख़त्म हो जायेंगी

कुछ कहो, कुछ सुनो तो सही


चाँदनी, चाँद, 'पूनम' की शब

और मैं हूँ रुको तो सही


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन