STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

नया सवेरा

नया सवेरा

1 min
421

जीवन पथ पर जब तू साहस से बढ़ता जाएगा

राह की मुश्किलों से तू हरगिज़ नहीं घबराएगा 

सच कहता हूं जीवन में तेरे नया सवेरा आएगा।

देख राह की बाधाएं जब तू नहीं घबराएगा

तप कर सोने की तरह कुंदन बन जाएगा

सच कहता हूं जीवन में तेरे नया सवेरा आएगा।

छट जाएंगे दुःख के बादल सुख का पल आएगा

बीतेगी जब पतझड़ की रजनी मधुमास आएगा

सच कहता हूं जीवन में तेरे नया सवेरा आएगा।

तेरे बढ़ते कदमों को जब कोई रोक नहीं पायेगा

तुझ पर हंसने वाला ही जब तेरे गुण गाएगा

सच कहता हूं जीवन में तेरे नया सवेरा आएगा।

Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational