STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

4  

Sonam Kewat

Inspirational

नया नाम करना है

नया नाम करना है

1 min
254

हर काम का हिसाब होता है 

हर सवाल का जवाब होता है 


इंसान बस काम करता है 

वक्त उसका नाम करता है 


मुसीबत में कोई काम नहीं आता 

अपना कोई कभी दूर नहीं जाता 


पीठ पीछे सब बात करते हैं 

कहने दो उन्हें जो भी कहते हैं 


काम कोई कभी बुरा ना करना 

गलत नहीं हो तो कभी ना डरना 


सफलता पाना अब जरूरी है 

इसके बिना जिंदगी अधूरी है


गांठ बांध लो मेरी सभी बातों को 

संदूक में छिपा कर रखो यादों को 


कमजोरी का लोग फायदा उठाते हैं 

और फिर तुम्हें ही कमजोर बताते हैं


तुम्हें सिर्फ एक ही काम करना है 

इस बार कुछ नया नाम करना है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational