STORYMIRROR

Vidya Sharma

Inspirational

4  

Vidya Sharma

Inspirational

नवयुग का आगाज करें

नवयुग का आगाज करें

1 min
618

जो बांधे हमको, नफरत की जंजीरों से,

ऐसे धर्म का, आओ मिलकर श्राद्ध करें,

नवयुग का आगाज करें...


मेरा-तेरा कहकर, कर दे दिल का बंटवारा,

ऐसे ठेकेदारों का आओ मिलकर श्राद्ध करें,

नवयुग का आगाज करें...


रोजी नहीं, रोटी नहीं, ना ले सुरक्षा का भार,

ऐसे नेताओं का आओ मिलकर श्राद्ध करें,

नवयुग का आगाज करें...


देश में नफरत फैलाते हैं, जबकि देश का ही खाते हैं,

ऐसे गद्दारों का, आओ मिलकर श्राद्ध करें,

नवयुग का आगाज करें...


बुरी नजर से जिनकी हर लड़की भयभीत हुई,

ऐसे दानव का आओ मिलकर श्राद्ध करें,

नवयुग का आगाज करें...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational