STORYMIRROR

विश् आल

Romance

3  

विश् आल

Romance

निशा

निशा

1 min
200

चांद से कुंडल कर्ण पटल पर,

तारों भरी झिलमिल चुनरी है

जिसकी खामोशी में भी आवाज है,

हसरतें उसकी सहमी सी,

चाल से लगती ठुमरी है।

समृद्ध और शांत हृदय में यादें समेटे 

पग पग पर निशां छोड़े ,

दुनिया को आराम से रुबरु कराने,

नव दिवस की आशायें लिए

अल्हड़ यौवना यामिनी,

इस चंचल धरा पर

आई निशा सुंदरी है।


जन्मदिन की अनन्त शुभकामनाएं

रात की रानी..



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance