STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Drama Classics

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Drama Classics

नींद

नींद

1 min
309

आजकल अधिकतर लोगों को नींद नहीं आती।

सबका सवाल है कि यह नींद क्यों नहीं आती।


बूढ़े और बुजुर्गों को भी रात को नींद नहीं आती।

कारण, कई रोग हैं लग जाते, देह थक सी जाती।


मध्यमवर्गीय परिवार के मुखिया को नींद नहीं आती।

कारण, कम आय, घर के खर्च की गति बढ़ती जाती।


नवयुवकों व नवयुवतियों को रात को नींद नहीं आती।

प्यार, इश्क, मोहब्बत की बातें, प्रियतम की याद आती।


कुछ छात्र छात्राओं को भी रात को नींद नहीं है आती।

परीक्षा में असफल होने के डर से नींद गायब हो जाती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract