STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Abstract Inspirational

3  

J P Raghuwanshi

Abstract Inspirational

नीम

नीम

1 min
357

पत्ती छाल काम में आवै,

इतनी सुन्दर नीम।

इसका सेवन करै निरन्तर,

घर न आवै हकीम।


गर्मी के दिनों में देती,

ठंडी ठंडी छांव।

पकी निवोली,बच्चे खावें,

खेलें सुबह और शाम।


चर्म रोग सब दूर भगाती,

देती नित दातौन।

इतने सारे गुण हैं इसमें,

फिर भी रहती मौन।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract