STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस

1 min
4

तेईस जनवरी सन् अठारह सौ सत्तानवे 

पावन नगर कटक उड़ीसा धाम 

प्रभावती-जानकीनाथ बोस के घर 

जन्मा एक वीर इंसान

सुभाष चंद्र बोस है उनका नाम।


पांच वर्ष में प्रारम्भ की शिक्षा 

पढ़-लिखकर बना महान

सद्कर्म में लगाता मन सदा

कभी करता न अभिमान

सुभाष चंद्र बोस है उनका नाम।


ससम्मान उत्तीर्ण की स्नातक परीक्षा  

आई.सी.एस. में कर दिया कमाल

सुभाष चंद्र बोस है उनका नाम।


संकल्प ले मातृभूमि सेवा का 

आई.सी.एस.पद दिया त्याग 

आजाद हिंद फौज गठित कर

किया बहुत बड़ा एक काम 

सुभाष चंद्र बोस है उनका नाम।


तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा 

जन-जन को दिया ये पैगाम 

मातृभूमि की आजादी के लिए 

सर्वस्य कर दिया कुर्बान 

सुभाष चंद्र बोस है उनका नाम।


कहते विमान दुर्घटना में 

नेताजी त्यागे अपना प्राण 

पर इस अनबूझ पहेली का 

आज तक मिला न कोई प्रमाण

अगाध मातृभूमि प्रेम के खातिर 

अमर है जिसका नाम 

मां भारती के वीर सपूत को 

शत्-शत् प्रणाम।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational