STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस

1 min
362

तेईस जनवरी सन अट्ठारह सौ सत्तानवे 

पावन नगर कटक उड़ीसा धाम 

प्रभावती-जानकीनाथ बोस के घर 

जन्मा एक वीर इंसान

सुभाष चंद्र बोस था जिसका नाम।

पांच वर्ष में शुरू की शिक्षा 

पढ़-लिख बना महान

पढ़ने-लिखने में लगाता मन सदा

कभी करता न अभिमान

सुभाष चंद्र बोस था जिसका नाम।

सम्मान सहित उत्तीर्ण कर स्नातक परीक्षा  

आई.सी.एस. में कर दिया कमाल

सुभाष चंद्र बोस था जिसका नाम।

संकल्प ले मातृभूमि सेवा का

आई.सी.एस.पद दिया था त्याग 

आजाद हिंद फौज का गठन कर

 किया था बहुत बड़ा काम 

सुभाष चंद्र बोस था जिसका नाम।

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा 

जन-जन को दिया था ये पैगाम 

सुभाष चंद्र बोस था जिसका नाम।

मातृभूमि की आजादी के खातिर 

सर्वस्य कर दिया था कुर्बान 

सुभाष चंद्र बोस था जिसका नाम।

कहते हैं विमान दुर्घटना में 

नेताजी त्यागे थे अपना प्राण 

पर इस अनबूझ पहेली का 

आज तक मिला न कोई प्रमाण

अगाध मातृभूमि प्रेम के खातिर  

इतिहास में लिखा है जिसका नाम 

भारत मां के वीर सपूत को 

मेरा शत-शत प्रणाम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational