STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Inspirational

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Inspirational

नारंगी

नारंगी

1 min
13

नयी उम्मीद का चमकता संदेश

नारंगी ऊर्जित कैसा अद्भुत वेष

हर दिल में भर जाती है नई उमंग

उत्साह से भरी लहर दे एक तरंग


जीवन को लेकर आती है आगे

उड़ान स्वप्निल कैसी सुखद लागे

नारंगी ऊर्जा का है शाश्वत रूप

आंखों को दे जाता शक्ति अनूप


जीवंतता की शक्ति से ये प्रेरित,

हर पल एक नयी रंगत सिंचित 

नारंगी से हर्षित रातें हैं किंचित 

कर जायें पल में मन को पूजित


उजाले से भरी हुयी हो हर रात,

आशा किरण बिखेरता मन गात 

नारंगी जीवन को पुनर्जीवित करे

जीवों को कर सुखद आनन्द भरे

     



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational