STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

3  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

नारी नहीं अबला

नारी नहीं अबला

1 min
224

लोग कहते है की नारी होती एक अबला है

पर ये अच्छे-अच्छे का बजा देती तबला है

दिखने में भले ये नारी होती मासूम फूल है

पर आग को बनाती ये शबनम का फूल है


नारी में पत्थरों को पिघलाने की कला है 

नारी कीचड़ को करती पावन निर्मला है

लोग कहते है की नारी होती एक अबला है

पर ये अच्छे-अच्छे का बजा देती तबला है


एक नारी सदा ही मां, बहन, बेटी बनकर,

सदा ही पूरे परिवार की हटाती वो बला है

बेटा तो केवल ही एक घर को सँवारता है,

बेटी दो घरों का करती हमेशा ही भला है

इसलिये जो व्यक्ति नारी की इज़्ज़त करता है

उस जगह को ख़ुदा सदा करता खिलखिला है



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational