STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Tragedy

4  

Gurudeen Verma

Tragedy

मुझको उनसे क्या मतलब है

मुझको उनसे क्या मतलब है

1 min
3


मुझको उनसे मतलब क्या है।

उनकी वो जाने मुझको क्या लेना।।

मुझसे जब वो है अजनबी तो।

चाहता नहीं उनसे मैं बात करना।।

मुझको उनसे मतलब क्या है----------------।।


उनके लिए क्यों दुःखी मैं होऊँ।

मेरी भी तो कोई तकलीफ होगी।।

मैं क्यों दुहा करुँ उनके लिए।

 मेरी भी तो कोई मिन्नत होगी।।

वो तो दिखाते हैं अपना अहम।

चाहता नहीं उनसे मैं हाथ मिलाना।।

मुझको उनसे मतलब क्या है----------------।।


क्या है कमी मेरे गुलशन में।

 झिलमिल तारें हैं मेरे गगन में।।

माना कि वो राजा दौलत का है।

आबाद हैं लोग मेरे वतन में।।

दिखते हैं मुझको वो सौदागर।

चाहता नहीं सौदा इज्जत का करना।।

मुझको उनसे मतलब क्या है-------------------।।


ख्याल नहीं उनको औरों के दुःखों का।

हँसते हैं वो औरों के दुःख पर।।

रिश्तों का वो नहीं जानते मतलब।

आबाद है वो औरों के खूं पर।।

शौक है उनका बलवें करवाना।

 चाहता नहीं उनको मैं शीश झुकाना।।

मुझको उनसे मतलब क्या है------------------।।

)


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy