STORYMIRROR

Shubhra Ojha

Abstract

4  

Shubhra Ojha

Abstract

मुझे कॉल कर लेना

मुझे कॉल कर लेना

1 min
25.3K

जब कभी तुम उदास हो

कोई ना तुम्हारे साथ हो,

जब तुम्हे कुछ अच्छा ना लगे

किसी के कंधे पर सिर रखकर


रोने का मन करे,

तो मुझे याद करना

हो सके तो मुझे कॉल करना।

जब लगे तुम हार गए हो


आगे बढ़ने की होड़ में बहुत पीछे छूट गए हो,

जब किस्मत खराब लगने लगे

दुनिया वीरान लगने लगे,

तेज़ चिलचिलाती धूप सी हो गई हो ज़िन्दगी


उसमे ठंडी फुहारों की आस हो,

तो मुझे याद कर लेना

हो सके तो मुझे कॉल कर लेना।

फिर से जब मुस्कुराना हो


ज़िन्दगी से आंँखें मिलाना हो,

घने अंधेरे में जब रोशनी ढूंढ़ना हो

दुनिया के समक्ष फिर से खुद को साबित करना हो

तो सिर्फ अपने दिल की सुनना


मुझको याद कर लेना

हो सके तो मुझे कॉल कर लेना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract