STORYMIRROR

Abha Chauhan

Abstract

4  

Abha Chauhan

Abstract

मोबाइल

मोबाइल

1 min
393


चारों ओर छाया है इसका बोलबाला

इस मोबाइल में दुनिया को छोटा कर डाला


केलकुलेटर घड़ी सब इसमें है समाए

पास आ गए हैं सब, चाहे अपने हो या पराए


बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज हो या एजुकेशन एप

कर दिया है मोबाइल ने कम थोड़ा जनरेशन गैप


फेसबुक ,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम से बढ़ी दोस्तों की आबादी

पर लत लग गई है हमें इनकी हो गए हैं इसके हम आदि


बिल भरना आसान हो गया, तुम्हें मिल गया हैआराम

बाहर नहीं पड़ेगा जाना इसी से होंगे बैंक के काम


अगर बहुत हो गए हो बोर शुरू कर दो गानों की लड़ी

छूट गया टीवी का प्रोग्राम देख सकोगे अब हर घड़ी 


पल भर में सारी दुनिया की मिल जाती हमको जानकारी

पर हम सबको लग गई है इस मोबाइल नाम की बीमारी!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract