STORYMIRROR

Dishika Tiwari

Inspirational Children

4  

Dishika Tiwari

Inspirational Children

मनपसंद

मनपसंद

1 min
207


अपनी पसंद से आज लिखेंगे,

जिसे पढ़कर सब खुश होंगे।


मन की बात सब को सुनाएंगे,

मन का भाव सबको बताएंगे।


मन में विचार सुंदर सा आया,

सबको बताओ मन में जो आया।


ऊँची आसमान को छू आऊँ,

पढ़ लिख कर आगे बढ़ जाऊँ।


आने वाली मुश्किल को पारकर,

अच्छाई का झंडा लहराऊँ।


माता-पिता का नाम रोशन करूँ,

अच्छी सोच के साथ स्वतंत्र रहूँ।


पंखों को खोलकर मैं उड़ जाऊँ,

ऊँची से ऊंची ऊँचाई भर जाऊँ।


मन की बात मैंने आज बताई,

यह विचारधारा मेरे मन में आई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational