STORYMIRROR

Kamini sajal Soni

Abstract

4  

Kamini sajal Soni

Abstract

मनभावन त्योहार

मनभावन त्योहार

1 min
311

मनभावन त्योहार है आया

हिल मिलकर सब गले मिलो।

रंगों की सौगातें लाया

हिल मिलकर सब गले मिलो।


अंबर पर छा रहे हैं

इंद्रधनुष के रंग।

धरा पर भी छा गए

हर्षोल्लास के रंग।


पलाश भी फूल उठा

सज गई डाली डाली।

रंग बिरंगे फूल खिले हैं

धरा हुई मतवाली।


रंग बिरंगी आई होली

खुशियों की सौगात लाई होली

हिल मिलकर सब गले मिलो

आई होली आई होली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract