STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

"मन मलमल सा कोमल हो"

"मन मलमल सा कोमल हो"

1 min
283

शिक्षा सबसे मीठा फल हो,

पढ़े लिखे हरदम अव्वल हो,

बिना शिक्षा नर पशु समान,

पग पग पर कुत्सित छल हो।


हममें एकता का सम्बल हो,

अंखियों में ना अश्रु जल हो,

लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं,

जीवन में संघर्ष पल पल हो।


चाहे कितनी भी हलचल हो,

इरादा अपना सदा अटल हो,

संगठित हो करके आपस में,

अम्बेडकरवाद पर अमल हो।


सत्य अहिंसा भाव सरल हो,

ना मन में घृणा का गरल हो,

प्रेम दया और करुणा वाला,

मन मलमल सा कोमल हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational