STORYMIRROR

Seema G Tanwar

Inspirational

3  

Seema G Tanwar

Inspirational

मन को बहल जाने दो

मन को बहल जाने दो

1 min
369


बुरे से बुरे दिन में भी कुछ अच्छा होता है

कुछ और नहीं तो मन को बहल जाने दो।


हर बार लड़ना जरुरी नहीं होता हालात से

ठहर जाओ, इस तूफ़ां को गुज़र जाने दो।


और फिर करेंगे कोशिश अपनी राह बनाने की

बस थोड़ा सा इस पल को सुलझ जाने दो।


इतनी बुरी भी नहीं है दुनिया की जी न सके

गम का पीछा छोड़ दो, खुशियों को तो आने दो।


सुख-दुःख आता-जाता रहता है जीवन में

बार-बार दुखों को याद कर आँसू मत आने दो।


नयी शुरुआत, नए हालात में होती है

इन सिमटी हुई चीज़ों को कभी बिखर जाने दो।


हमारी भी जिंदगी बहुत खुशहाल होगी

कुछ और नहीं तो मन को बहल जाने दो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational