STORYMIRROR

Rachanaa Nodiyaal

Abstract Inspirational Others

3  

Rachanaa Nodiyaal

Abstract Inspirational Others

मन का समंदर

मन का समंदर

1 min
188

यह मन का समंदर ‌‌‌‌‌भी कितना शोर करता है,

कहीं और जाना ‌‌‌चाहते हैं और यह कहीं और ले चलता है,

आओ आज इसकी लहरों के उफ़ान में खो जाएं,

यादों से कुछ खूबसूरत मोती चुन लाएं,

चलो ‌‌‌भविष्य के बारे में कुछ सोचा जाए,

खुद को वर्तमान में खोजा जाए,

मन के तूफ़ानों का हल ढूंढ़ा‌ जाए,

जहां यह ले जाना चाहता है वहां कुछ देर रुका जाए,

काश मन की गहराइयों को मापना आसान होता,

तो‌ इस दुनिया में कोई परेशान ना ‌‌होता। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract