STORYMIRROR

YOGESHWAR DAYAL Mathur

Inspirational

4  

YOGESHWAR DAYAL Mathur

Inspirational

महामंत्र लॉक डाउन का

महामंत्र लॉक डाउन का

2 mins
22.7K


द्वार, बंद कर घर पर ही रहिए

महामारी से लड़ते भी रहिए


घर का दरवाज़ा बंद कर रखिए

घर पर कुछ चहल कदमी भी करिए

हद , घर की दहलीज तक ही रखिए

घर के धुले कपड़े ही पहनिए

घर की साफ सफाई रखिए

बाहर का कोई घर ना आ जाए

और महामारी घर ना ले आए

इस बात का एहतियात भी रखिये


 द्वार, बंद कर घर पर ही रहिए

 महामारी से लड़ते भी रहिए


मिलने की चाहत मत रखिए

परिजनों से भी दूर ही रहिए

सब की सुनिए पर कुछ मत कहिए

मुंह अपना सिर्फ बंद ही रखिए 

गुस्सा भी मुंह ढक कर करिए

पर कोशिश कर हंसते ही रहिए

अपना संतुलन बनाए रखिए

फिर मुंह ढक कर चाहे जो कहिए


द्वार बंद घर पर ही रहिए

महामारी से लड़ते भी रहिए


दिन भर हाथ धोते ही रहिए

गुनगुना पानी पीते भी रहिए

मुंह पर हाथ कभी मत मलिए

समाचार देख महामारी से डरिए

दगाबाजों को कोसा भी करिए

सोते रहिये, मस्ती करिए  

घर का चाहें कुछ काम ही करिये


द्वार बंद कर घर पर ही रहिए

महामारी से लड़ते भी रहिए


खिड़की से झांका भी करिए 

ताज़ी हवा फांका भी करिए

कुछ लोगों की बेहूदगी पर 

किसी तरह की चिंता मत करिए


बिना फूल  पूजा भी करिए 

कल का दीया प्रज्वलित करिए

बिना धूप , कपूर आरती भी करिए

मन का अंधकार भगाते रहिये

आत्मविश्वास जगाते रखिए

किसी कमी से व्यचलित ना होकर

आत्मबल बढ़ाते रहिए


द्वार बंद कर घर पर ही रहिए

और महामारी से लड़ते भी रहिए


घर का भोजन मन से करिए

आवांछित आकांक्षा मत करिए

ईश्वर का धन्यवाद भी करिए

संकटकाल है ध्यान में रखिए 

अफ़वाहों से परहेज ही करिए

सूचनाओं पर अमल भी करिए

बंधन तोड़ घर से ना निकलिये


द्वार बंद कर घर पर ही रहिए

महामारी से लड़ते भी रहिए


महा प्रकोप से संसार व्यथित है

हम सबका का सहयोग अपेक्षित है

दृढ़ संकल्प ही संकट दूर करेगा

और मानव का उद्धार करेगा


टीवी पर गुरु प्रवचन भी सुनिए

योगा करिए, ध्यान भी धरिए

वैदिक मंत्रों का उच्चारण करिए

पर महामंत्र, आज का, ध्यान में रखिए

धीरज रखिए, 

लक्ष्मण रेखा पार ना करिए

द्वार बंद कर घर पर ही रहिए

महामारी से लड़ते भी रहिए


 




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational