STORYMIRROR

Anil Jaswal

Inspirational

2  

Anil Jaswal

Inspirational

मेरी स्मृति।

मेरी स्मृति।

1 min
352

आज भी आती है याद,

मुझे मेरी माँ ,

हर पल जीता हूं उसके साथ,

उसकी एक एक सीख,

दिमाग में बैठी है सटीक।


जब भी कोई समस्या आती,

बहुत प्रयत्न करने के

बाद भी न सुलझ पाती,

तो फिर माँ के बताए

फार्मूलों की बारी आती,

और कामयाबी तुरंत मिल जाती।


आज उसे दुनिया छोड़े,

दस साल हो गए,

फिर भी मैं बहुत हैरान हूं,

वो सब कैसे कर देती थी

आसानी से,

और माथे पे शिकन नहीं

डालती थी।

शायद इसीलिए ही माँ

का दर्जा है,

सबसे ऊंचा,

कोई नहीं ऐसा दूजा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational