STORYMIRROR

Afsana Wahid writes Wahid

Inspirational

4  

Afsana Wahid writes Wahid

Inspirational

मेरी मां

मेरी मां

1 min
290

भोली सी प्यारी सी सूरत है उसकी

इस जहां से निराली सीरत है उसकी

उसकी हर एक बात में छलकती है प्यार की लहर

सबसे हटकर अदाएं हैं उसकी

वह मेरी रूह का एहसास है

मेरे लिए उसकी हर बात ही बहुत खास है

जब चलती है वह मुझे देखते हुए मुस्कुरा कर

अच्छा लगता है मुझको यह उसका सुहाना रूप

वह कभी यू सामने आ जाती है मेरी ढाल बनकर

उसके होते हुए कोई मुझे छू भी नहीं सकता

वह मेरे दिल की धड़कनों में बसती है

वह मेरे साथ मेरी बातों पर हंसती है

मेरी जिंदगी का हर लम्हा उस से ही जुड़ा है

उसके आने से ही मुझे दुनिया में सब कुछ मिला है

मेरे सपनों को सजा के रखती है वो 

 मेरी हर खुशी पर अपनी खुशियों को नजरअंदाज करती है वो

 वो ना होती तो मैं ना होती

उसका एहसान मेरी जिंदगी के हर बात पर है

 उसके बिना मेरी कोई बात कहां है

 सोचो सोचो कौन है वह

 वह है मेरी मां

 उसने ही मेरी इबरत को लिखा है अपने प्यार के कलम से

उसका होना मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी जीत है मेरे लिए

 ए खुदा तू उस को सलामत रखना

वह मेरी मां है मेरी जीने की वजह

उसके आंचल की ठंडक भरी लम्स

उसके होठों की वह मीठी मुस्कान

 सभी बहुत खास है मेरे लिए

 ए खुदा तू उस को सलामत रखना

 वह मेरी मां है मेरी जीने की वज़ह।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational