STORYMIRROR

Afsana Wahid writes Wahid

Others

3  

Afsana Wahid writes Wahid

Others

भाई-बहन

भाई-बहन

1 min
169

पाक है कितना यह रिश्ता भाई-बहन का।

सारे रिश्तो में सबसे ही निराला है यह रिश्ता भाई-बहन का।


कोई मोल नहीं है इस रिश्ते का।

इतना है अनमोल रिश्ता यह भाई बहन का ।


हर रिश्ते में होता है मतलब हर।

बेमतलब सा है यह रिश्ता भाई-बहन का।


बहन के लिए उसका भाई वह हीरो होता है जो हर मुश्किल में उसके लिए लड़ सकता है।

इतना खास होता है यह रिश्ता भाई-बहन का।


कभी-कभी भाई एक दोस्त की भूमिका भी निभाता है।

हर रिश्ते में ही प्यारा होता है यह रिश्ता भाई-बहन का।


बहन अपने भाई के लिए एक लफ्ज़ गलत नहीं सुन सकती है।

ऐसा होता है यह रिश्ता भाई-बहन का।


मां के बाद अगर दुआओं के लिए हाथ उठते हैं तो वह बहन के होते हैं।

इतना पाक होता है यह रिश्ता भाई-बहन का।


भाई बहन एक माला के समान होते हैं जिसका अगर एक भी मोती निकल जाए तो।

बिखर जाता है यह रिश्ता भाई-बहन का।


ए खुदा तू भाई बहन के इस रिश्ते को सलामत रखना।

बड़ी मुश्किल से मिलता है यह रिश्ता भाई-बहन का।


Rate this content
Log in