STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

4  

ritesh deo

Abstract

मेरी दोस्ती

मेरी दोस्ती

1 min
263

प्रेम और त्याग का,

एहसास है दोस्ती,

विश्वास और मिठास का,

एहसास है दोस्ती,


होठों की मुस्कान है दोस्ती,

जीवन में जीने का एहसास है दोस्ती,

किसी को किसी पर,

एतबार है दोस्ती,


क्या खबर क्या है दोस्ती,

रौशनी भी है, अंधेरा भी है दोस्ती,

प्यार में हम राज है दोस्ती,

दुखों में सहारा है दोस्ती,


दिल में चुभ जाये,

कसक है दोस्ती,

कभी हार कभी, जीत है दोस्ती,

कभी साज ओर संगीत है दोस्ती,


कभी जमी,कभी फलक है दोस्ती,

दिल में चुभ जाये, तो कसक है दोस्ती,

दिल से निकल जाये तो दुआ है दोस्ती,

बस इतना समझ लें, अनमोल हीरा है दोस्ती।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract